फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidney scam: Police identify those kidney-consuming, can be arrested

किडनी कांड: पुलिस ने की किडनी लेने-देने वालों की पहचान, हो सकते हैं गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kidney scam: Police identify those kidney-consuming, can be arrested
किड़नी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस किडनी लेने वाले और किडनी देने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। दिल्ली पुलिस इस मामले में कानूनी सलाह दे रही है। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि गैर कानूनी तरीके से किडनी लेने वाले व देने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किडनी लेने वाले जयपुर, जम्मू कश्मीर, गाजियाबाद व दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने किडनी लेने वालों की पहचान कर ली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीमें जम्मू कश्मीर, जयपुर, गाजियाबाद व चैन्नई के लिए रवाना हो गई हैं या फिर रवाना होने वाली हैं। पुलिस किडनी लेने वालों से पूछताछ करने जा रही है।

विज्ञापन

आरोपी बर्थडे मनाकर खींचते थे फोटो

Kidney scam: Police identify those kidney-consuming, can be arrested
किड़नी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

किडनी लेने वाले तीन व्यक्ति पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और उनकी एम्स में मेडिकल जांच करवाई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को भी अपोलो अस्पताल में छापेमारी की थी और काफी कागजात बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस की टीमें जालंधर और कोयंबटूर भी जाएंगी।

किडनी रैकेट के आरोपी यहां हुए किडनी कांड के भी आरोपी हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली पुलिस के सामने जो मामले सामने आए हैं, उन्हीं तक तफ्तीश को सीमित रखा जाएगा।

दूसरी तरफ आरोपियों ने खुलासा किया है कि आरोपी डोनर व प्राप्तकर्ता को एक जगह एकत्रित कर बर्थडे आदि सेलिब्रेशन करते थे। इसकी ये फोटो खींचते थे। इन फोटो को ये अस्पताल में जमा कराते थे और ये दिखाते कि वह एक ही परिवार के सदस्य हैं। दिल्ली पुलिस ने अपोलो अस्पताल से इस तरह के काफी फोटो बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed