फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidney racket busted in delhi prestigious hospital

दिल्ली के नामी अस्पताल में किडनी बेचने के धंधे का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
kidney racket busted in delhi prestigious hospital

दिल्ली के मशहूर अपोलो हास्पीटल में किडनी बेचने के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में किडनी बेचने वाले तीन लोगों के अलावा तीन दलालों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के सरिता विहार थाने में आईपीसी की धारा 120बी और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। किडनी को पांच से छह लाख रुपये में बेचा जाता था।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चलने वाले इस रैकेट का खुलासा करते हुए संयुक्त पुलिस कमीश्नर साउथ रेंज आरपी उपाध्याय ने बताया  है कि इस मामले में अब तक कुछ छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस रैकेट का मास्टरमाइंड अनीस नाम का व्यक्ति है जो किडनी की जरुरत वाले लोगों को गैरकानूनी तरीके से किडनी बेचता था।

इस मामले पर सफाई देते हुए अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में अस्पताल प्रशासन का कोई लेना देना नहीं हैं और जो दो टेक्निशियन इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। जांच में हम पुलिस का पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।

डॉक्टर की भूमिका तलाश रही पुलिस

kidney racket busted in delhi prestigious hospital

हालांकि पुलिस अब तक गिरफ्तार छह लोगों से इस बारे में भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें अस्पताल प्रशासन या किसी डाक्टर की भी भूमिका है।

एम्स ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि किडनी बेचने वाले जिन तीन लोगों की जांच की गई है उनके सैंपल सही पाए गए हैं।

मुख्य आरोपी अनीस से पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि किडनी ट्रांसप्लांट करने में उसे कौन-कौन से डाक्टर मदद करते थे क्योंकि पुलिस का मानना है कि बिना चिकित्सकों की मदद के इस रैकेट को नहीं चलाया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed