फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnap of 5 year old girl then rape murder and tries to hide dead body, minor arrested

नाबालिग को अगवा कर किया रेप मर्डर, जब शव को लगा मिट्टी में दबाने तो...

Sat, 25 Feb 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
kidnap of 5 year old girl then rape murder and tries to hide dead body, minor arrested
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

द‌िल्ली के नरेला इलाके में एक नाबालिग ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने डीडीए के निर्माणाधीन साइट पर पांच साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफनाने की कोशिश की।

विज्ञापन


इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड की नजर उसपर पड़ गई। लोगों ने आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार नरेला में डीडीए के फ्लैट बनाए जा रहे हैं। यहां काफी संख्या में मजदूर व उसके परिवार वाले रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम यहां काम करने वाले एक मजदूर की पांच साल की बेटी खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन

गार्ड के शोर करने पर युवक वहां से भागने लगा

kidnap of 5 year old girl then rape murder and tries to hide dead body, minor arrested
क्राइम

इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने एक युवक को किसी चीज को मिट्टी के नीचे दबाते हुए देखा। गार्ड के शोर करने पर युवक वहां से भागने लगा। शोर सुनकर काफी लोग वहां जमा हो गए और युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया। लोग जब मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। पांच साल की बच्ची का सिर कुचलकर हत्या करने के बाद शव को मिट्टी में दबाने की कोशिश की गई थी।

लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि वह बच्ची को बहला फुसला कर निर्माणाधीन साइट की सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के चीखने चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। बच्ची की मौत के बाद वह उसके शव को वह मिट्टी और ईंट के नीचे दबाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गार्ड ने उसे देख लिया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 17 साल है। पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed