फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kid kidnappers arrested in delhi

तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण कर ले जा रहा आरोपी दबोचा

Wed, 19 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
kid kidnappers arrested in delhi

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी(एनएफसी) थाना पुलिस ने तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण कर ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। आरोपी का कहना है कि उसकी बच्चे नहीं हैं। उसने पालने के लिए बच्ची का अपहरण किया था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फुरकन (22) तैमूर नगर, एनएफसी में रहता है। उसकी मीट की दुकान नाला तैमूर नगर में है। फुरकन की पत्नी शबनम सोमवार रात को पति की दुकान पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दस बजे बेटे को गोदी में लेकर घर वापस आ रही थी। तीन वर्षीय बेटी फरहीन पीछे-पीछे साथ आ रही थी। शबनम जब कुछ आगे निकल गई तो अशोक नेगी नाम के व्यक्ति ने फरहीन का अपहरण कर लिया और उसे ले जाने लगा। वह बच्ची को लेकर कुछ आगे ही गया होगा कि बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

बच्ची के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और अशोक नेगी (30) को पकड़ लिया। फुरकन व स्थानीय लोगों ने अशोक नेगी की जमकर धुनाई कर दी। उसी समय एनएफसी थाने में तैनात सिपाही लीलू वहां पहुंच गया और आरोपी को लोगों के कब्जे से मुक्त कराया।


कुछ ही देर में एनएफसी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, एसआई शिवराज विष्ट व हवलदार नवीन गश्त करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंची तो लोग आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर देते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed