फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Khan murder case, police were again clean, not in the kernel and Tanwar murder hand

खान हत्याकांड में पुलिस ने फिर दी सफाई, हत्या में नही गिरी और तंवर का हाथ

Thu, 23 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Khan murder case, police were again clean, not in the kernel and Tanwar murder hand
भाजपा सांसद महेश गिरि - फोटो : अमर उजाला

एमएम खान हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बाद दिल्ली की राजनीति गरमाती जा रही है। सांसद महेश गिरी और एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन पर आप के हमलों के बाद एक बार फिर पुलिस को सफाई देना पड़ा।

विज्ञापन


स्पेशल सीपी (क्राइम) ताज हसन और स्पेशल सीपी (ला एंड आर्डर, दक्षिण) पी कामराज ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। इसमें बताया कि एमएम खान हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया है। इस मामले होटल मालिक रमेश कक्कड़ समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच पूरी तरह तथ्यों पर आधारित, सही और निष्पक्ष है। जांच के दौरान महेश गिरी या करण सिंह तंवर का नाम सामने नहीं आए हैं। उन पर लगाए जा रहे आरोप भी पूरी तरह से गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

Khan murder case, police were again clean, not in the kernel and Tanwar murder hand
मुईन खान का शव ले जाते पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
कुछ मीडिया चैनल और अखबार पुलिस की जांच पर अंगुली उठा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। दिल्ली पुलिस राजनीतिक दबाव व सिफारिश पर काम नहीं करती है, कानून और मेरिट के आधार पर काम किया जाता है।
 
वहीं संयुक्त आयुक्त आरपी उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली पुलिस की जांच जारी है, जल्द ही इस मामले में दिल्ली पुलिस चार्जशीट दायर कर सकती है।

क्या है मामला
एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर एमएम खान होटल कनाट पर लगे करीब 140 करोड़ रुपये जुर्माने की फाइल की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तीन करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की गई।

लेकिन, वह तैयार नहीं हुए और जांच प्रभावित नहीं की। इस बीच, एमएम खान की  जामिया नगर इलाके में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक समेत रमेश कक्कड़ सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया।

इनकी गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार करण सिंह तंवर व भाजपा सांसद महेश गिरी पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed