फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   keys to the car did not hear such a threat that has stood hair on the body

फार्च्युनर कार की चाबी नहीं दी तो दी ऐसी धमकी कि सुनकर रोंगटा खड़ा हो गया

Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
keys to the car did not hear such a threat that has stood hair on the body
demo pic - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में चार बदमाशों ने दिल्ली के एक प्रापर्टी डीलर से उसकी कार की चाबी मांगी। पहले वह आनाकानी करता रहा। बाद में उसे चाबी मजबूरन देनी पड़ी। कारण, ऐसा था कि सुनकर भी दिल दहल जाए। दरअसल बदमाशों ने उनसे कहा कि यदि कार की चाबी तुरंत न दी तो उसे बुरी तरह गोलियों से भून दिया जाएगा महज एक कार की चाबी के लिए। 

विज्ञापन



बदमाशों ने व्यापार केंद्र के पास दिल्ली निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से उसकी कार और मोबाइल लूट लिया।  पीड़ित के अनुसार बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। उसकी शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के बिजवासन निवासी विनोद राणा प्रॉपर्टी का काम करते हैं।
विज्ञापन



यहां पालम विहार क्षेत्र में स्थित व्यापार केंद्र के गेट नंबर-तीन के सामने उनका शिवम प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस है। रविवार की शाम करीब 8:15 बजे जब वह घर जाने के लिए व्यापार केंद्र के गेट नंबर-तीन के सामने खड़ी अपनी सफेद रंग की फार्च्युनर कार के पास पहुंचा तो दो युवक अचानक उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनमें से एक ने कार की चाबी मांगी तथा दूसरे ने गोली मार देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने उससे गाड़ी की चाबी व मोबाइल छीन लिया। उसके बाद दो युवक और मौके पर आ गए और वह चारों उसकी गाड़ी बिजवासन की तरफ लेकर फरार हो गए। गाड़ी में पीड़ित का पर्स रखा हुआ था, जिसमें पांच बैंकों के एटीएम कार्ड भी रखे हुए थे। 



पीड़ित से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने वायरलेस के जरिए अन्य थाना पुलिस को भी सूचना दी। कई जगह पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन कार व बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। जांच अधिकारी एएसआई संजीव ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed