फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   key makers stolen lakhs in delhi

चाबी बनाने वाले ने अलमारी से उड़ाए लाखों के गहने  

Fri, 05 May 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
key makers stolen lakhs in delhi

तिमारपुर इलाके में चाबी बनाने वाले ने एक महिला के अलमारी से लाखों के गहने उड़ा लिए गए। महिला ने उसे चाबी बनाने के लिए घर में बुलाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार अंजू रानी सपरिवार वजीरपुर गांव में रहती है। गत 30 अप्रैल अंजू ने गली में घूम रहे एक चाबी बनाने वाले को अलमारी की चाबी बनाने के लिए घर बुलाया। कुछ देर काम करने के बाद चाबी बनाने वाले ने चार बजे आने की बात कहकर चला गया। लेकिन वह चार बजे नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


दो दिन बाद अंजू ने अपने अलमारी को खोला। उसके लॉकर से सात तौले सोने के गहने, करीब डेढ़ किलो चांदी और 16 हजार रुपये गायब थे। अंजू ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की आंखों के सामने से बाइक चोरी कर फरार हुआ बदमाश 
दरियागंज इलाके में बदमाशों ने एक युवक के आंखों के सामने से उसकी बाइक चुरा ली। युवक बाइक को रोककर कोलड्रिंक पी रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यासिर हाशमी (20) परिजनों के साथ दरियागंज इलाके में रहता है। वह मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय से पत्राचार से स्नातक कर रहा है। बुधवार रात वह अपने चचेरे भाई मुनीष के साथ लालकुआं इलाके  में रहने वाली अपनी दादी के पास गया था।

देर रात डेढ़ बजे वह वापस लौटने के दौरान दरियागंज में सड़क किनारे कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। इस दौरान उसने अपनी बाइक को सड़क किनारे लगा दिया। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक से उतर कर यासिर की बाइक पर बैठ गया और चाबी का गुच्छा निकालकर बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा।


यासिर जब तक भागकर अपनी बाइक के पास पहुंचा। तब तक बाइक स्टार्ट कर वहां से फरार हो गये। यासिर ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। दरियागंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed