{"_id":"496552a4f18300e8899f5fb3926cd7df","slug":"key-makers-stolen-jwellery-and-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"आया था लॉक बनाने उड़ा ले गया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आया था लॉक बनाने उड़ा ले गया लाखों का माल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 09 Feb 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलमारी में लॉक लगवाना एक व्यापारी की पत्नी को महंगा पड़ गया। चाबी लगाने वाला व्यक्ति घर से लाखों के आभूषण और नगदी चुरा कर चंपत हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रताप नगर निवासी राजेंद्र कुमार की दिल्ली कैंट में सब्जी की दुकान है। वह हर रोज की भांति शुक्रवार को अपनी दुकान पर निकल गया था।
दिन में उसकी पत्नी घर पर ही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनकी गली में एक चाबी वाला पहुंचा तो उसने अपनी अलमारी का लॉक लगाने के लिए उसे घर बुला लिया।
वह करीब दो घंटे तक घर में रहा और इस दौरान महिला से कभी चाबी को गर्म करवाता तो कभी पानी मंगवाता, लेकिन महिला उसकी इस हरकत को भांप नहीं पाई।
इसी दौरान मौका पाकर वह करीब ढाई लाख के आभूषण व नगदी लेकर चंपत हो गया। महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी। पति के आने के बाद शाम को सिटी थाना पुलिस को लिखित शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन