{"_id":"b777b63ec55c31aa58947c6509ee4d0e","slug":"kejriwal-s-daughter-abusive-comments-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर केजरीवाल की बेटी पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर केजरीवाल की बेटी पर अभद्र टिप्पणी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Oct 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी और आप नेता अलका लांबा पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। टिप्पणी के नीचे केजरीवाल और उनकी बेटी का फोटो लगा है।
विज्ञापन
इस संबंध में न्यू पंचवटी निवासी आप कार्यकर्ता चेतन त्यागी ने सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें एफबी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ द्वितीय मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
आप की मीटिंग में उठा था मुद्दा
आप के जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आप की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। सोशल साइट्स पर इस तरह के कमेंट्स करना शर्मनाक है, लिहाजा शनिवार को एफआईआर के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद एफबी से वह आपत्तिजनक पोस्ट हटा ली गई है। सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि मामला साइबर क्राइम के तहत आता है।
जांच की जा रही है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति कौन है, वह कहां का रहने वाला है और उसने कहां से यह टिप्पणी पोस्ट की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वायरल हुई पोस्ट
शुक्रवार को यह आपत्तिजनक पोस्ट एफबी पर वायरल हो गई। इसकी जानकारी आप कार्यकर्ताओं को लगी तो एफआईआर के लिए तहरीर दी गई।