{"_id":"d60bf66676c5a17ec701ffb219e52231","slug":"kapil-yadav-minor-htyaropi-out-cuckoos","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल यादव का हत्यारोपी कुक्कू निकला नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपिल यादव का हत्यारोपी कुक्कू निकला नाबालिग
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विनोद यादव के चचेरे भाई कपिल यादव (31) हत्याकांड में कविनगर पुलिस की किरकिरी हो गई है। मुख्य आरोपी दिव्यांश उर्फ कुक्कू को नाबालिग माना गया है।
विज्ञापन
सोमवार को डासना जेल से उसे मेरठ संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। जबकि कविनगर पुलिस ने उसे बालिग बताते हुए डासना जेल भेजा था। जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव ने बताया कि कुक्कू की उम्र 18 साल से कम निकली है।
विज्ञापन
उसके परिजनों ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में हाईस्कूल की मार्कशीट, टीसी पेश कर बताया कुक्कू नाबालिग है। एसएचओ कविनगर अरुण कुमार ने पुष्टि की है।
छह मई को कपिल यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कपिल प्रॉपर्टी डीलर थे। वारदात एनएच-24 पर बम्हैटा के सामने पेट्रोल पंप पर हुई थी।
13 मई को खुलासे में पुलिस का दावा था कि प्लाट के विवाद और पूर्व में हुई पार्षद रामबीर की हत्या का बदला लेने को उसके भांजे दिव्यांश उर्फ कुक्कू ने साथियों के साथ वारदात की। पुलिस ने कुक्कू, सचिन , रोहित और प्रिंस को गिरफ्तार किया था। दिव्यांश ने इंटर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन