फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kabadi molests a 9 year old

9 साल की मासूम से कबाड़ी ने की अश्लील हरकत

Wed, 07 May 2014 01:05 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
Kabadi molests a 9 year old

जो कहते हैं कि आज लड़कियों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है उनकी बात में उस वक्त सच दिखने लगता है जब ऐसी कोई खबर सामने आती है। बात है एक नौ साल की मासूम से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


वह बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। इसके साथ जो हुआ वो आए दिन किसी न किसी के साथ होता रहता है। पर हद तो तब होती है जब हमारी रक्षा करने वाली पुलिस ही हमारा साथ न दे और उल्टे पीड़ित को परेशान करे।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ इस बच्ची के साथ जिसके साथ एक दरिंदे ने तो अश्लील हरकत की ही साथ ही पुलिस ने भी अच्छे से उसका साथ न दिया।

पड़ोस के कबाड़ी ने ‌किया रेप

Kabadi molests a 9 year old

नई दिल्ली के कल्याणपुरी में नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह हरकत ‌किसी और ने नहीं उस बच्ची के पड़ोसी ने ही की है।

आरोप है कि शनिवार को पड़ोस में रहने वाला कबाड़ी कैलाश (47) बच्ची को अपने निर्माणाधीन मकान में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा।

ऐसी हरकतों से असहज महसूस करते हुए बच्ची शोर मचाने लगी। शोर मचाती हुई ही वो अपनी मां के पास भागी और रोते हुए मां को सारी बात बताई। बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है।

थाने में पुलिस ने की बदसलूकी

Kabadi molests a 9 year old

सारी घटना जब बच्ची ने मां को सुनाई तो परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाना तय किया। ‌फिर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है।

पर उनकी मुश्किल यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस उनके साथ सहयोग करने के बजाए उनके साथ बदसलूकी करती रही। परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिस ने बदसलूकी की।

देर रात बच्ची और परिवार को थाने में बैठाए रखा। अगले दिन एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed