फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jwellery thief group of ladies arrested

गहने चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह हुआ गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 27 Jul 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
jwellery thief group of ladies arrested
गहने चोरी की आरोपी मह‌िलाएं - फोटो : अमर उजाला

पटौदी के हेलीमंडी में 20 जुलाई को गोपी-कृष्ण ज्वैलर की दुकान पर चार महिलाओं द्वारा चोरी के मामले में पुलिस ने करीब 150 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहले कार चालक रवि को पकड़ लिया, बाद में तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया। एक महिला अभी फरार है।

विज्ञापन


घटना वाले दिन गहने खरीदने के नाम पर तीन महिलाओं ने दुकानदार को उलझाए रखा। एक महिला सोने के गहनों पर हाथ साफ कर वहां से कार में बैठकर फरार हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार चालक को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक रवि की पत्नी मीनाक्षी, जयपुर के मुरलीपुरा स्कीम निवासी कैलाश पुत्र तेजपाल, कैलाश की पत्नी गीता व कैलाश की बेटी बरखा को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए 151 ग्राम 300 मिलीग्राम सोने के गहने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में संलिप्त एक महिला आरोपी अभी पुलिस पकड़ में नहीं आई है। पुलिस ने उसकी पहचान खैरथल, अलवर निवासी मोना के रूप में की है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed