फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jweller wife killed in east delhi

पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद ज्वेलर की पत्नी की हत्या

Tue, 18 Feb 2014 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Feb 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
jweller wife killed in east delhi

जगतपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार दिनदहाड़े लूटपाट के बाद ज्वेलर की पत्नी मोहिनी देवी गुप्ता (60) की हत्या कर दी गई। शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के मुताबिक घर से चार लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के सोने-हीरे के जेवरात गायब हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहिनी सी-13 हजारा पार्क, शिवपुरी में रहती थीं। उनके पति राजकुमार गुप्ता की चांदनी चौक इलाके में ज्वेलरी की शॉप है। शादीशुदा तीन बेटे अमित, अजय और मनोज अपने परिवार के साथ अलग-अलग जगह रहते हैं। अमित पिता के साथ दुकान पर बैठता है।
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार सुबह 8 बजे राजकुमार पत्नी को घर पर अकेला छोड़कर दुकान चले गए। दोपहर में जब मोहिनी की नौकरानी घर पहुंची तो उसे दरवाजा खुला मिला। मोहिनी फर्श पर पड़ी थी। नौकरानी के शोर मचाने पर पड़ोसी प्रवीण समेत अन्य लोग वहां आ गए।mohini gupta murder
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर की अलमारियों के लॉकर टूटे मिले। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। पुलिस नौकरानी, परिवार के अन्य लोगों, पड़ोसियों व मिलने-जुलने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।


किराएदार से डेढ़ माह पूर्व हुआ था झगड़ा
छानबीन के दौरान पता चला कि कुछ समय पूर्व मोहिनी के घर में एक किराएदार रहता था। करीब डेढ़ माह पूर्व किसी बात पर उससे विवाद हुआ था। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था। एक सप्ताह पूर्व मोहिनी के घर में व्हाइटवॉश का काम हुआ था। पुलिस इन लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

तफ्तीश के दौरान यह भी पता चला कि मोहिनी किसी भी अनजान शख्स को अपने घर बुला लेती थीं। पुलिस इन सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed