{"_id":"c3d85bf8cc39072f214678460db8c072","slug":"job-vulnerable-youth-suicides-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब लगते ही युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जॉब लगते ही युवक ने की खुदकुशी
अमर उजाला, विजयनगर
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप विहार में पत्नी और पिता से फोन पर बात कर एक युवक ने छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को ही उसकी नोएडा में जॉब लगी थी और शनिवार को उसे ज्वाइन करना था। सुसाइड नोट नहीं मिला है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
आगरा के पेटीखेड़ा का रहने वाला पीयूष कुशवाहा प्रताप विहार ए-ब्लाक में किराए पर रहता था। उसकी शादी 28 नवंबर 2014 को हुई थी। बीसीए पास था। शनिवार को नोएडा की एक निजी कंपनी में उसे ज्वाइनिंग करनी थी।
विज्ञापन
यह खुशखबरी देने के लिए वह शुक्रवार को अपने दोस्त विकेंद्र से मिलने पहुंचा। विकेंद्र सेक्टर-9 में रहता है और पीयूष के गांव के पास का ही है। यहां से वह प्रताप विहार स्थित अपने फ्लैट पर चला आया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को पीयूष ने मोबाइल से पहले पिता जमुना दास से फिर पत्नी पायल कुशवाहा से आखिरी बार बात की। रविवार सुबह विकेंद्र उससे मिलने के लिए फ्लैट पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था व मोबाइल स्विच ऑफ था।
काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो विकेंद्र लौट आया। रविवार शाम को पीयूष के पिता का फोन आने पर विकेंद्र, पीयूष के फ्लैट पर गया। खिड़की से झांककर देखा तो पीयूष के पैर लटके दिखाई दिए।
उसने शोर मचा लोगों को इकट्ठा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। अंदर पंखे पर नायलॉन की रस्सी से बने फंदे पर पीयूष का शव लटका मिला।
कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन पीयूष के शव को आगरा ले गए हैं। शव देख पुलिस ने अंदेशा जताया है कि उसकी मौत 48 घंटे से पूर्व हुई होगी।