फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: Video taken at the meeting, Khalid, Anirban Handraiding of samples

जेएनयू : वीडियो सही मिलने पर लिये गए खालिद, अनिर्बन की हैंडराइडिंग के नमूने 

Wed, 18 May 2016 01:30 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
JNU: Video taken at the meeting, Khalid, Anirban Handraiding of samples
उमर खालिद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जेएनयू देशद्रोह मामले में आरोपियों पर पूरी तरह शिकंजा कस रही है। स्पेशल सेल ने देशद्रोह के मुख्य आरोपी उमर खालिद और अनिर्बन भट्टचार्य की हैंडराइडिंग के नमूने लिए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा देशविरोधी कार्यक्रम के दौरान बनाए गए पांच वीडियो सही पाए गए हैं। इन पांचों वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य की हैंडराइटिंग के नमूने लिए गए हैं। 
विज्ञापन


इन नमूनों को उस फॉर्म की हैंडराइटिंग से मिलान किया जाएगा जिसे इन लोगों ने जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जेएनयू प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोह मामले में पुलिस ने फिर कसा शिकंजा

JNU: Video taken at the meeting, Khalid, Anirban Handraiding of samples
उमर खालिद

पुलिस ने दोनों की हैंडराइटिंग के नमूनों को मिलान के लिए भेज दिया है। पुलिस ये तय करना चाहती है कि जेएनयू में देशविरोधी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए इन दोनों ने ही जेएनयू प्रशासन से अनुमति मांगी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हैंडराइटिंग का मिलान आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में बहुत बड़ा सबूत होगा।

इन दोनों लोगों ने जेएनयू प्रशासन से अफजल गुरू की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, हालांकि जेएनयू प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने विवादित कार्यक्रम के जो पांच वीडियो भेजे थे वे सही पाए गए हैं।

इन वीडियो को उस समय कार्यक्रम को देख रहे लोगों ने अपने मोबाइल से बनाया था। इन वीडियो को गुजरात स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा गया था। दिल्ली पुलिस ने कन्हैया की आवाज के नमूने भी जांच के लिए भेजे हुए हैं। स्पेशल सेल की टीम आवाज के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed