जिंदगी की जंग हार गई रेयान स्कूल की जिया, स्कूल बस से उतरते समय आई थी वाहन की चपेट में
- नौ दिन से कोमा में थी, मंगलवार रात मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया
- लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बस चालक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ दिन पहले स्कूल बस से उतरते वक्त अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हुई रेयान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा जिया (8) जिंदगी की जंग हार गई। उसने मंगलवार रात मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने मंगलवार रात ही स्कूल बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि चालक द्वारा बच्ची को गलत साइड पर उतारने की वजह से वह अज्ञात वाहन की चपेट में आई थी। पुलिस ने स्कूल बस चालक को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। सेक्टर सात निवासी पंकज जुनेजा की बेटी जिया (8) सेक्टर-40 के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी।
9 मई को स्कूल बस उसे घर छोड़ने के लिए आई थी। इस दौरान चालककी लापरवाही से उसे गलत साइड पर उतार दिया गया। इस दौरान पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जिया को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, तब से वह कोमा में थी।
मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने जिया की मां नीतू की शिकायत पर स्कूल बस चालक विनोद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया था। पांच दिन पहले अभिभावकों ने बच्ची का उपचार न कराने का आरोप लगाकर स्कूल के सामने हंगामा किया गया था।
इसके बाद से उपचार की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन के पास थी। जिया के पिता पंकज जुनेजा का कहना है कि स्कूल बस चालक की लापरवाही से उसकी बेटी की मौत हुई है। उसे न्याय चाहिए। इधर पुलिस प्रवक्ता हवा सिंह ने कहा कि बच्ची की मौत पर दुख है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले में धारा 304ए जोड़ दी गई है।