{"_id":"5d3babec8ebc3e6cf035dc44","slug":"jim-trainer-shot-dead-jim-owner-after-terminating-the-job-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम मालिक हत्याकांड: नौकरी से निकालने पर ट्रेनर ने मारी थी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिम मालिक हत्याकांड: नौकरी से निकालने पर ट्रेनर ने मारी थी गोली
Sat, 27 Jul 2019 07:12 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके में नौकरी से निकालने से नाराज होकर जिम मालिक को बृहस्पतिवार को गोली मारने वाले ट्रेनर को पुलिस ने उसके नाबालिग सहयोगी के साथ पकड़ लिया। मालिक का परमानंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूछताछ में पता चला कि महिला ट्रेनर से नजदीकी बढ़ाने पर मालिक ने उसे निकाल दिया था। मालिक ने उसे दोबारा रखने से मना किया तो उसने गोली मार दी।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह परमानंद अस्पताल से राहुल गुप्ता को गोली मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। पुलिस ने राहुल से जिम में काम करने वाले व छोड़कर जाने वाले सभी कर्मचारियों के बारे में पूछा। इसी दौरान पता चला कि हाल में तीन कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी थी। इनमें एक जिम ट्रेनर ललित भी है। पुलिस ने ललित से संपर्क का प्रयास किया तो उसका फोन बंद था।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने ललित की तलाश की और शुक्रवार सुबह उसे पहाड़ी धीरज से पकड़ लिया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने पर पता चला कि ललित घटनास्थल पर था। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि जिम की महिला ट्रेनर से उसकी नजदीकी थी। मालिक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उसे महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। एक हफ्ते पहले उन्होंने उसे काम से निकाल दिया। ललित ने गलती मानते हुए वापस रखने की गुजारिश की, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नाबालिग सहयोगी को पकड़कर पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली।
विज्ञापन