फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewelry heist to zombies nose cutting in Delhi

लाश की नाक काटकर नथ चोरी

Thu, 10 Jul 2014 12:54 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
Jewelry heist to zombies nose cutting in Delhi

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मृत नाबालिग की नाक काटकर नथ चुराने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मोर्चरी के सामने हंगामा किया। उन्होंने मंगलवार रात ड्यूटी दे रहे चौकीदार पर आरोप लगाया। घटना से नाराज लोगों ने डॉक्टरों का भी घेराव करने की कोशिश की।
विज्ञापन


चौकीदार को हिरासत में लेने के बाद ही मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि लड़की की नाक कुतरी हुई है। इसकी जांच की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में हुई घटना

Jewelry heist to zombies nose cutting in Delhi

रोहिणी स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर अस्पताल में मंगलवार रात इलाज के दौरान भलस्वा डेयरी निवासी अनिल कुमार की बेटी पूजा (17) की मौत हो गई।

रात हो जाने के कारण अंतिम संस्कार संभव नहीं था। इसलिए शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।

परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को जब परिजनों को शव सौंपा गया तो पता चला कि पूजा की नाक कटी हुई है सोने का नथ गायब है।

ड्यूटी कर रहा था चौकीदार

Jewelry heist to zombies nose cutting in Delhi

इससे नाराज परिजन और भलस्वा डेयरी इलाके के काफी लोग पोस्टमार्टम हाउस के सामने हंगामा करने लगे। उन्होंने मोर्चरी में रात में ड्यूटी दे रहे चौकीदार पर आरोप लगाया।

परिजनों का कहना है पूजा की नाक काटी गई है। नाबालिग के चाचा सतीश ने बताया कि कुछ दिन पहले पूजा ने बासी राजमा-चावल खा ली थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

नजदीक के एक निजी क्लीनिक में उसे दिखाया गया, लेकिन स्वास्थ्य और बिगड़ गया। बाद में उसे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed