{"_id":"ee0534506d7fe49222b1de5b3709fecf","slug":"iti-student-arrested-in-forcing-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या को मजबूर करने में आईटीआई छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या को मजबूर करने में आईटीआई छात्र गिरफ्तार
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकर विहार कालोनी निवासी बीएड छात्रा सोनिका की मौत मामले सोमवार को नया मोड़ आ गया। आगरा फोरेंसिक लेबोरेट्री में हुई जांच में खुलासा हुआ कि सोनिका के बैग से मिला सुसाइड नोट सोनिका ने ही लिखा था।
इसके बाद पुलिस ने प्राइवेट संस्थान से आईटीआई कर रहे गौरव को गिरफ्तार किया है, जिस पर सोनिका को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप है। पुलिस के इस खुलासे से मृतका के परिजन नाखुश हैं। वे एसएसपी से शिकायत करेंगे।
सीओ सदर राजेश पांडेय ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा की रिपोर्ट के अनुसार सुसाइड नोट में राइटिंग सोनिका की पाई गई है।
मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर में आखिरी कॉल गौरव पुत्र रत्तीराम निवासी आयुध निर्माणी की निकली थी। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया है। गौरव और सोनिका के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
सीओ ने बताया घटना से पहले सोनिका गौरव से ही फोन पर बात कर रही थी और उसे इंस्टीट्यूट के छात्रों ने फोन पर बात करते वक्त रोते हुए देखा था।
इन सभी बिंदु पर जांच और आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। उधर, मृतका के पिता मदन पाल ने इस खुलासे पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि पुलिस इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट को बचाने की कोशिश के चलते मनगढ़ंत खुलासा कर रही है।