फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ipad woth of rupees thirty two lakhs looted from apple phone distributor

एप्पल फोन के डिस्ट्रीब्यूटर से 32 लाख रुपये के आईफोन-8 व आई पैड हड़पे

Sun, 29 Oct 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 29 Oct 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
ipad woth of rupees thirty two lakhs looted from apple phone distributor
iPAD PRO

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एप्पल आई फोन के डिस्ट्रीब्यूटर से आईफोन-8 और आई पैड का आर्डर कर दिल्ली के एक व्यापारी ने 32 लाख 78 हजार रुपये का माल हड़प लिया। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत डीसीपी एनआईटी आस्था मोदी को दी थी, जिस पर उन्होंने थाना मुजेसर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी कुलदीप अग्रवाल की औद्योगिक क्षेत्र ढांडा कांप्लेक्स में एचआरए सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि वे एप्पल आई फोन, टाईटन और विवो मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कुलदीप अग्रवाल के अनुसार 3 अगस्त 2017 को उनके पास राहुल तनेजा नाम का व्यक्ति आया। उसने खुद को गीता कॉलोनी, नई दिल्ली स्थित न्यू साईं कम्यूनिकेशन का मालिक बताया।
विज्ञापन


राहुल तनेजा ने उन्हें एप्पल आई फोन का आर्डर दिया, जिसका माल अगले दिन भेज दिया गया। राहुल ने उस माल की पेमेंट करीब चार लाख 79 हजार रुपये चेक से की। इस तरह राहुल ने उनका विश्वास जीत लिया। कुछ दिन बाद आई फोन-8 लांच होने वाला था। राहुल ने कुलदीप अग्रवाल से संपर्क कर आई फोन-8 व आई पैड का आर्डर किया तो कुलदीप अग्रवान ने कहा कि वे आईफोन-8 एडवांस पेमेंट लेकर ही माल सप्लाई करते हैं या फिर आर्डर के एक सप्ताह के अंदर पेमेंट हो जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे देने के आश्वासन पर राहुल को सामान डिलिवर कर दिया

ipad woth of rupees thirty two lakhs looted from apple phone distributor
apple iphone

राहुल ने कुलदीप अग्रवाल को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में वह पूरी पेमेंट कर देगा। इस पर उन्होंने राहुल तनेजा का आर्डर पर सामान भेज दिया। राहुल ने कुछ पेमेंट तो कर दी और करीब 32 लाख 78 हजार रुपये के तीन चेक उन्हें दे दिए। कुलदीप अग्रवाल ने उन चेकों को बैंक में डाला तो तीनों चेक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। इस पर उन्होंने राहुल तनेजा को संपर्क किया, मगर उनका फोन नहीं लगा।

इस पर वे दिल्ली उसके शोरूम पर पहुंचे तो वह बंद था। आसपड़ोस में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि राहुल तनेजा शोरूम के ऊपर ही तीसरी मंजिल पर रहता है। पड़ोसियों ने उन्हें यह भी बताया कि राहुल इस तरह से करीब 18-20 और भी व्यापारियों से भी माल लेकर हड़प चुका है।

कुलदीप के अनुसार जब वे राहुल से मिले और माल का भुगताने करने को कहा तो उसने साफ कह दिया न तो उसके पास पैसे हैं और न ही मोबाइल हैं। उसे जो करना है कर लें, जहां पहले इतने मुकदमे चल रहे हैं, वहां एक और सही। थाना मुजेसर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed