{"_id":"24fa780e514a3cb0e677477c0595f479","slug":"intoxicating-drink-cold-drinks-lad-kukurm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बालक से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बालक से कुकर्म
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Fri, 23 Jan 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला कस्बा में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 13 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ डालचंद ने बताया कि पीड़ित पतला कस्बा का रहने वाला है और आठवीं क्लास का छात्र है। बुधवार शाम उसे कस्बे में रहने वाले व्यक्ति ने अपने घर बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसे पीकर वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
होश में आने पर उसे अपने साथ हुए कुकर्म का पता चला। आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित को भगा दिया। बालक ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
बाद में निवाड़ी थाने में पहुंचकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। एसएचओ ने बताया कि मामले में बालक के परिजनोंकी तहरीर पर कस्बा निवासी सहजोर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पूर्व में कई चुनाव भी लड़ चुका है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।