अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट : बयान से पलटी रूसी युवती, दबिश के समय काटी थी हाथ की नशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग एंक्लेव सेक्स व मानव तस्करी अंतरराष्ट्रीय रैकेट मामले में नया खुलासा सामने आया है। गिरोह के मास्टर माइंड बताए जा रहे रिटायर कर्नल अजय अहलावत और गिरफ्तार हुए पीएन सान्याल विवादास्पद व्यवसायी डील को पैसे लेकर सुलझाते थे।
उनके बड़े अफसरों व ब्यूरोक्रेट्स से अच्छे संबंध थे। इन संबंधों ये व्यवसायिक डील को सुलझवा देते और इसके एवज में ये मोटी रकम वसूलते थे। अफसरों व ब्यूरोक्रेट्स के पास विदेशी लड़कियां भेजते थे।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अजय अहलावत फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है मगर वह बुधवार शाम तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया था।
'नहीं रखा गया था जबरन बंधक बनाकर'
हालांकि गिरोह के पर्दाफाश होने के समय वह पुलिस तफ्तीश में शामिल हुआ था। इसके बाद वह फरार हो गया। इस मामले में जांच में जुटे पुलिस अफसरों की लापरवाही सामने आ रही है।
जब कर्नल का नाम व भूमिका पहले ही सामने आ गई थी तो उसे पहले ही क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों के अनुसार इस रैकेट में आयकर विभाग की दबिश के समय पीएन सान्याल के घर में मिली रूसी लड़की अपने बयानों से पलट गई है।
पुलिस इस युवती को पीड़ित बता रही है। इस युवती ने आयकर विभाग की दबिश के समय अपने हाथ की नसें काट ली थीं। युवती ने अब अपने बयानों में कहा है कि उसे आरोपियों ने जबरन बंधक बना कर नहीं रखा हुआ था।
'छापे के दौरान डरकर उठाया था कदम'
वह अपनी मर्जी से रह रही थी। उसे किसी के पास नहीं भेजा जाता था। युवती से जब ये पूछा गया कि उसने आयकर विभाग के छापे के दौरान हाथ की नसें क्यों काटी तो उसका कहना है कि वह डर गई थी, इसलिए ऐसा कदम उठाया।
अपने पहले बयान के बारे में कि उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था और उसे वेश्यावृत्ति के लिए भेजा जाता था, उसने कहा कि उसने आयकर विभाग के अधिकारियों के डर के चलते पहले बयान दिया था।
आयकर विभाग के अधिकारी उसे धमका रहे थे। युवती के बयान से पलटने से पुलिस की तफ्तीश को काफी बड़ा झटका लगा है।a