'इंस्पेक्टर' ने की महिला टीचर से अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में प्राइमरी स्कूल की महिला प्रिंसिपल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
प्रिंसिपल का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के इंस्पेक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की।
प्रिंसिपल की शिकायत पर निहाल विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
निरीक्षण करते-करते लगा अश्लील बातें करने
पुलिस के अनुसार निहाल विहार स्थित प्राइमरी स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने बृहस्पतिवार दोपहर शिक्षा विभाग के इंस्पेक्टर महिपाल (40) पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
शिकायत में 36 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि स्कूल के एक कमरे में आग लग गई थी। रोहिणी जोन में तैनात इंस्पेक्टर बृहस्पतिवार को स्कूल का निरीक्षण करने आया था।
आरोप है कि निरीक्षण करने के दौरान इंस्पेक्टर ने प्रिंसिपल से शारीरिक छेड़छाड़ की और उससे अश्लील बातें करने लगा।
प्रींसिपल ने चुपके से लगाई 100 पर कॉल
महिला प्रिंसिपल ने विरोध के बावजूद इंस्पेक्टर अपनी हरकत से बाज नहीं आया। उसके बाद महिला प्रिंसिपल ने तुरंत सौ नंबर पर फोन कर इसकी शिकायत पुलिस से की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया। महिला प्रिंसिपल का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसकी लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
महिपाल मूलत: बहादुरगढ़ के नया बस स्टॉप इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।