फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indecent photos of brother in laws sisters post on social media accused arrested by police

बहन का बदला बहन से: इस बात पर जीजा से खफा था साला, बोला- सबक सिखाने के लिए चुना ये रास्ता, पढ़ें पूरा क्या है मामला

Wed, 05 Jan 2022 09:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 09:29 PM IST
सार

आरोपी ने खुलासा किया है कि जीजा ने शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी बहन को परेशान कर छोड़ दिया था। इसका बदला लेने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
Indecent photos of brother in laws sisters post on social media accused arrested by police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अपने जीजा को सबक सिखाने की नीयत से एक युवक ने उसकी बहनों की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दीं। उसने एक फर्जी फेसबुक अकाउंट खोला और जीजा की दो बहनों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं। पीड़िता को जैसे ही इसका पता चला उसने मामले की सूचना कमला मार्केट थाना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गांव मोहम्मदपुर झारसा, गुरुग्राम से दबोच लिया। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि कमला मार्केट थाने में तीन जनवरी को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी व बड़ी बहन की अश्लील फोटो पोस्ट कर दी है। शिकायत मिलने के बाद कमला मार्केट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से दबोच लिया।

विज्ञापन

छानबीन के दौरान पता चला कि...

छानबीन के दौरान पता चला कि जिन लड़कियों की आरोपी ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, दरअसल वह उसके जीजा की बहनें हैं। पिछले साल मई माह में उसकी बहन की शादी हुई थी।

उसकी बहन के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके जीजा ने बहन की पिटाई करने के अलावा उसे धमकाना शुरू कर दिया। बाद में उसकी बहन को छोड़कर जीजा अपने घर पर रहने लगा। इसके बाद उसने जीजा को सबक सिखाने की नीयत से उसकी बहन के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और जीजा की दो बहनों की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दीं। पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed