फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indecency with women in the house

घर में महिलाओं के साथ अभद्रता, पड़ोसियों ने एक युवक को दबोचा

Sun, 22 May 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Indecency with women in the house

तावडू कस्बे के वार्ड नंबर 6 में कुछ युवकों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिलाओं द्वारा  शोर मचाने पर युवक भागने लगे। लेकिन एक युवक को पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित श्याम लाल गुप्ता निवासी वार्ड 6 ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को दिन दहाडे़ कुछ अज्ञात युवक जबरन उसके घर में घुस गए। जब घर में मौजूद महिलाओं ने इनका विरोध किया तो युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि महिलाओं ने शोर मचाया तो ये युवक मुख्य दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा कर भागने लगे। महिलाओं का शोर सुन कर पड़ौस के कई व्यक्ति एकत्र हो गए और भागने वाले युवकों में से एक युवक को धर दबोचा। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। पकडे़ गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed