फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   including Kejriwal's Principal Secretary Rajendra five on CBI remand

सीएम केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र समेत पांच सीबीआई की रिमांड पर

Tue, 05 Jul 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
including Kejriwal's Principal Secretary Rajendra five on CBI remand
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव समेत पांच लोगों को भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामला एंडेवर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को सरकारी ठेके देने में अनियमितता व घूसखोरी से जुड़ा है।

विज्ञापन


सीबीआई ने इन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई के बाद राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, अशोक कुमार, तरुण शर्मा से पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपियों की हिरासत मांगते हुए कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार एक बड़े नौकरशाह हैं और वह गवाहों को धमका रहे हैं। 

आरोपियों से पूछताछ जरूरी

including Kejriwal's Principal Secretary Rajendra five on CBI remand

इस मामले में करीब 50 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। मामले की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं जिनकी पुष्टि के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है।

सीबीआई ने आरोपियों का रिमांड मांगते हुए राजेंद्र कुमार का लिखा पत्र व उनके ई मेल भी पेश किए। बचाव पक्ष ने कहा कि राजेंद्र कुमार व अन्य आरोपियों के बीच संपर्क का कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया।

इसके जवाब में सीबीआई ने यह पत्र व ई मेल पेश किए।  पेश मामले में सीबीआई ने 14 दिसंबर 2015 में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के कार्यालय में छापेमारी करके कई अहम फाइल व दूसरे दस्तावेज बरामद किए थे।

दागी अधिकारियों को बचा रही सरकार

including Kejriwal's Principal Secretary Rajendra five on CBI remand

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि स्पेशल सीबीआई कोर्ट द्वारा प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार समेत पांच अधिकारियों को पुलिस हिरासत में भेजने के फैसले से साफ हुआ है कि दागी अधिकारियों को केजरीवाल सरकार जानबूझकर बचा रही थी।

माकन ने कहा है कि प्रथम दृष्टया न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बाद मामले में शामिल दोनों सरकारी अधिकारी व तीन अन्य को 5 दिन की पुलिस हिरासत के लिए सही माना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं, आखिर ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की तरफ से 2015 में बार-बार राजेंद्र कुमार के भ्रष्टाचार को लेकर आगाह किया तो फिर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानबूझकर नजरअंदाज क्यों किया? क्या ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि राजेंद्र कुमार ने एक बेनामी कंपनी को ठेका 49 दिन की सरकार में भी दिया?  माकन ने केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि, दागी अधिकारी व मंत्रियों को बचाने में ऊर्जा खर्च करने की बजाय वे दिल्ली के लिए  कुछ रचनात्मक कदम उठाने पर ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed