{"_id":"57ee7fb04f1c1b8707573bc5","slug":"including-four-women-six-nominated-by-the-head-teacher-in-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडटीचर से मारपीट मामले में चार महिलाओं सहित छह नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडटीचर से मारपीट मामले में चार महिलाओं सहित छह नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधरावट गांव के स्कूल के हेडटीचर बिशराम के साथ बृहस्पतिवार को एक छात्रा के परिजनों द्वारा की गई मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित 6 लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
वहीं तीन-चार अन्य के खिलाफ भी मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अमित गौतम की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिधरावट के हेड टीचर की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही अख्तर, अली मोहम्मद, फजरी, सकीला, शाहीना, साहनी व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों अख्तर व अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस ने दावा किया कि इस मामले के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।