फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Incident: pull out dead bodies of drivers by cut windows

हादसा: बुरी तरह फंसे चालकों के शव खिड़कियों को काटकर बाहर निकाले

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Incident: pull out dead bodies of drivers by cut windows

केएमपी एक्सप्रेसवे पर तावडू सीमा के साथ लगते खोड़ बसई झिर के समीप बुधवार की शाम एक टला व हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों के चालकों की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


हाईवा का क्लीनर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवा के क्लीनर के बयान पर रोजकामेव पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाईवा के क्लीनर आसिफ पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव चितोड़ा थाना फिरोजपुर झिरका ने बताया कि बुधवार की शाम वह हाईवा के चालक  साहबुद्दीन निवासी नवीगांव तहसील तिजारा जिला अलवर के साथ पलवल से तावडू की तरफ केएमपी मार्ग से जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों के हिस्से बुरी तरह अंदर घुस गए

Incident: pull out dead bodies of drivers by cut windows

जब हाईवा खोड़ के समीप पहुंचा तो तावडू की ओर से आ रहे एक टला ने हाईवा में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह अंदर घुस गए। क्लीनर ने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहन चालक अपने-अपने वाहनों में बुरी तरह फंस गए।

घटना होने पर वहां लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहनों में फंसे हुए चालकों को जेसीबी मशीन व दमकल विभाग के कर्मचारियों की मदद से खिड़कियां काटकर बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों चालकों की मृत्यु हो चुकी थी।

रोजकामेव थाने के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विजयपाल ने बताया कि बुधवार शाम केएमपी पर खोड़ के पास एक हाईवा व ट्राला की भिंडत हो गई थी। हाईवा चालक साहबुद्दीन और ट्राला चालक अकरम निवासी महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक अकरम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों के आने के बाद नियामानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाईवा के चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed