हादसा: गैस रिसाव से मकान में धमाका, तीन बच्चियों समेत पांच झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार के इंद्र एंक्लेव में शुक्रवार दोपहर एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में तीन बच्चियां हैं, इनमें एक की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक रविशंकर (25) परिवार परिवार के साथ इंद्र एंक्लेव इलाके में रहता है। परिवार मेें पत्नी आंचल (22) दो बेटी पूर्वी (5) और निधि (4) है।
रविशंकर का यहां अपना दो मंजिला मकान है और उसका बड़ा भाई मनोज अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। नवरात्र शुरू होने पर शुक्रवार सुबह रविशंकर की पत्नी ने घर में पूजा पाठ किया था और कमरे में अखंड ज्योति जलाई थी।
दोपहर में बच्चियां कमरे में खेल रही थी
दोपहर में बच्चियां कमरे में खेल रही थी। खेलते खेलते किसी बच्ची ने कमरे में रखे छोटे सिलेंडर का नॉब खोल दिया। आशंका है कि गैस का दीया से संपर्क होने के बाद विस्फोट हो गया।
इसके बाद आग पूरे कमरे में फैल गई। उस समय कमरे में रविशंकर की पत्नी, दोनों बेटी और मनोज की बेटी रिया (7) मौजूद थी। आग पूरे कमरे में फैल गई और कमरे में मौजूद सभी इसकी चपेट में आ गए।
शोर शराबा होने पर रविशंकर कमरे में पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, इसी क्रम में वह भी झुलस गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी 25 से 60 फीसदी झुलस गए हैं।