फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the name of providing jobs in the Gulf 50 million swindle

ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 50 लाख

Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
In the name of providing jobs in the Gulf 50 million swindle
धोखाधड़ी - फोटो : file

सेंटर फॉर साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन (सीसीसीआई) और सेक्टर-58 पुलिस ने खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गिरोह वेबसाइट से खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 40 लोगों से 50 लाख की ठगी कर चुका। झुंझनूं राजस्थान निवासी सोमवीर ने सेक्टर-58 थाने में नौकरी के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में कहा था कि विदेश में  नौकरी की तलाश में उसने जॉब वेबसाइट पर सर्च किया, जिसमें मसकट, दुबई और ओमान आदि खाड़ी देशों में नौकरी की आवश्यकता दी गई थी।
विज्ञापन


वहां दी ईमेल आईडी पर क्लिक करके उसने डिटेल दी थी। जनवरी में उसके पास कॉल आई और जॉब सर्च करने के बारे में पूछा गया। कॉल करने वाले ने दुबई में नौकरी होने की बात कहकर 3100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूम में जमा कराने को कहा। इस पर उसने एक बैंक अकाउंट में रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही डॉक्यूमेंट्स उनकी ईमेल पर भेज दिए। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर उनकी तरफ से फोन कर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे गए। मना करने पर बताया गया कि यह रुपये पहले महीने की सैलरी के साथ रिफंड हो जाएंगे। 

इस दौरान उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल की गई और तीन अलग-अलग खातों में बहाने बनाकर 65 हजार 600 रुपये डलवा लिए। रुपयों की मांग करने पर मना कर दिया गया। उसे बताया गया कि और रुपये नहीं देने पर विदेश जाना नहीं हो पाएगा।

जांच करने पर पता चला कि एक अकाउंट का पता रसूलपुर नवादा सेक्टर-62 की परचून की दुकान का निकला। इस मामले की जांच सीसीसीआई कर रही थी। जांच के बाद आरोपी सूर्य प्रताप सिंह निवासी औरेया, धर्मवीर सिंह निवासी मैनपुरी और संदीप सिंह निवासी कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। 


फर्जी तरीके से खुलवाए थे बैंक खाते  
आरोपियों के कब्जे से एक कंप्यूटर, एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, 8 एटीएम कार्ड, दर्जनों सिम कार्ड और चेक बरामद हुए। गिरोह का सरगना सूर्य प्रताप सिंह है। पूछताछ में उसने बताया कि वह और रोविन शर्मा साथी संदीप सिंह व धर्मवीर के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग चार फर्मों के नाम से फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाए थे। बेरोजगारों से 50 लाख से ज्यादा की ठगी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed