फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in noida plot allotment scam ias rajeev kumar gets non-bailable warrant

प्लाट आवंटन घोटाले में IAS राजीव के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट

Thu, 17 Mar 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
in noida plot allotment scam ias rajeev kumar gets non-bailable warrant
राजीव कुमार

नोएडा के चर्चित प्लाट आवंटन अनियमितता प्रकरण में 20 नवंबर 2012 को गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट से तीन साल की सजा पाए यूपी के सीनियर आईएएस राजीव कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने आरोपी आईएएस के स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी किए। कोर्ट की इस कार्यवाही के बाद अब शासन में प्रमुख सचिव कार्मिक के पद पर रहे राजीव कुमार को सीबीआई कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन


यूपी की मुख्य सचिव रही नीरा यादव के साथ ही आईएएस राजीव कुमार को भी सीबीआई के तत्कालीन विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।

14 मार्च से है डासना जेल में बंद

in noida plot allotment scam ias rajeev kumar gets non-bailable warrant
जेल

राजीव कुमार भी सीबीआई कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए थे। पिछले माह इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नीरा और राजीव की अर्जियों को खारिज कर दिया था।

इसी के चलते 14 मार्च को नीरा यादव ने गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तभी से वह डासना जेल में हैं।

इस मामले में आईएएस राजीव कुमार को भी सरेंडर करना था, मगर वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसी के चलते बुधवार को विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने उनके स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed