फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in murder of a student in gurugram school accused bus conductor acquitted by Child Special Court

गुरुग्राम स्कूल हत्याकांड: बस कंडक्टर को कोर्ट ने बताया निर्दोष, बरी

Wed, 28 Feb 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 28 Feb 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
in murder of a student in gurugram school accused bus conductor acquitted by Child Special Court
सांकेतिक चित्र

भोंडसी स्थित विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या के मामले में बाल विशेष न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है। बता दें कि मामले में आरोपी बस कंडक्टर को कोर्ट ने निर्दोष करार दिया है।

विज्ञापन
कोर्ट ने बस कंडक्टर अशोक को बरी कर दिया है। मालूम हो कि भोंडसी स्थित विद्यालय में 8 सितंबर, 2017 को दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या कर दी गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बस कंडक्टर को आरोपी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई ने ये केस अपने हाथों में लिया जिसके बाद उसी स्कूल के 11वीं के छात्र का नाम इस हत्या के मामले में आया। आरोपी छात्र फिलहाल हिरासत में है।

कंडक्टर अशोक को क्लीन चिट ऐसे बना पुलिस के गले का फांस

सीबीआई द्वारा अशोक को क्लीन चिट देना गुरुग्राम पुलिस के लिए गले का फांस बन गया है। चार्जशीट पर पुलिस के खुफिया तंत्र भी नजर गड़ाए हुए था और पूरा दिन जानकारी लेता रहा।

गौरतलब है कि भोंडसी स्थित विद्यालय में 8 सितंबर को हुई दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की बताई गई थ्योरी पर किसी को भरोसा नहीं हुआ

9 सितंबर को खुद पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने पत्रकारवार्ता कर अशोक को आरोपी ठहराया था। उसके खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही थी।

गुरुग्राम पुलिस की बताई गई थ्योरी पर न तो प्रिंस के परिजनों और न ही आरोपी बस कंडक्टर अशोक के परिजनों को विश्वास हुआ। पीड़ित व आरोपी पक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की।

इसके बाद मामला सीबीआई के अधीन चला गया। सीबीआई ने गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी को झूठा साबित करते हुए 7 नवंबर को विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed