फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   in Doctor suicide case, FIR registered against the girlfriend and DSP

डॉक्टर आत्महत्या प्रकरण में महिला मित्र और डीएसपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
in Doctor suicide case, FIR registered against the girlfriend and DSP

डॉक्टर कपिल भाटी की आत्महत्या मामले में परिजनों ने उसकी महिला मित्र के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि उसने कपिल से 25 लाख रुपये ऐंठे थे। जब रुपये वापस मांगे तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन


परेशान होकर कपिल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात कपिल के पिता इंद्रजीत भाटी ने उसकी महिला मित्र पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। कपिल की महिला मित्र भी डॉक्टर है।
विज्ञापन


दोनों ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में साथ काम किया था। कपिल वहां डॉक्टर थे जबकि महिला वहां से पीजी कर रही थी। महिला रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। कपिल से मित्रता कर उससे शादी की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

in Doctor suicide case, FIR registered against the girlfriend and DSP

आरोप है कि इसके बाद उसने कई बार में कुल 25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कपिल से शादी करने से इंकार कर दिया और उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। छत्तीसगढ़ के डीएसपी आदित्य पांडे पर भी परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

यह है मामला
मूलत: ग्रेनो के मकौड़ा गांव निवासी डॉ. कपिल भाटी (30) की कुछ माह पहले ही तैनाती एनयूएचएम में हुई थी। एनयूएचएम का प्राइमरी हेल्थ सेंटर वह अपने घर में ही चलाता था। रविवार को वह अपनी वैगनआर कार में सेक्टर-27 स्थित सब मॉल की पार्किंग में गया और कनपटी पर गोली मारकर जान मार दी।

डॉक्टर के परिजनों की तहरीर पर मृतक की दोस्त महिला डॉक्टर, उसके भाई और मां-बाप के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- दिनेश यादव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed