{"_id":"57447a634f1c1bbd27690c64","slug":"in-case-of-death-in-custody-of-police-inspector-accused-in-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी पुलिस मुठभेड़ मामले में हिरासत में आरोपी जावेद और तोता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादरी पुलिस मुठभेड़ मामले में हिरासत में आरोपी जावेद और तोता
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 25 May 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
दादरी में दरोगा
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दादरी की नई आबादी मोहल्ला में पुलिस मुठभेड के दौरान गोली लगने से दरोगा अख्तर खान की मृत्यु होने के मामले में आरोपी जावेद और तोता को दादरी पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। दादरी पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक माह पहले दादरी कोतवाली के नई आबादी मोहल्ला में भारी मात्रा में हथियारों के साथ बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने फुरकान के घर पर दबिश दी थी।
विज्ञापन
इस दौरान जावेद और उसके साथियों की फायरिंग में दरोगा अख्तर खान को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई थी। मामले के आरोपी जावेद ने दिल्ली के न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। तोता बुलंदशहर जनपद में गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
मामले के दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए दादरी पुलिस ने अर्जी दी थी, जिस पर दोनों आरोपियों को तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया है। दादरी पुलिस ने जावेद और तोता से पूछताछ शुरू कर दी है। दादरी पुलिस मंगलवार शाम दोनों को दादरी पुलिस कोतवाली ले आई है। दोनों से पूछताछ चल रही है।