{"_id":"11411ac0ce39d3037a4f372e35fd1c58","slug":"illegal-liquor-supplier-got-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वक्त नशे में डूबा रहता था वो अवैध शराबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर वक्त नशे में डूबा रहता था वो अवैध शराबी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-22 इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक अवैध शराब बेचने का काम करता था। युवक घायल अवस्था में परिजनों को पड़ा मिला था, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
थाना मुजेसर पुलिस के अनुसार सेक्टर-23 में दयानंद स्कूल के पास स्थित झुग्गी निवासी मुकेश ने रविवार रात शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र अवैध शराब बेचता था और शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे वह शराब के नशे में घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं आया। उसे ढूंढने के लिए मुकेश व उसकी मां सेक्टर-22 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचे तो धर्मेंद्र को सड़क पर पड़ा देखा। उसके सिर से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
घायल धर्मेंद्र को बीके अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में युवक की मौत अधिक शराब पीने व चोट लगने के कारण मानी जा रही है। लेकिन परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।