{"_id":"57f794774f1c1b6d5326f529","slug":"if-it-s-not-the-power-of-money-in-buying-the-goods-recorded-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सामान खरीद में पैसा न देने पर केस हुआ दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली सामान खरीद में पैसा न देने पर केस हुआ दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों का बिजली का सामान खरीदने के बावजूद पेमेंट न करने के मामले में पीड़ित ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुलप्रीत वेंडर, वियाफैब, शमा बिल्डकॉन, आरडीएक्स एंटरटेन्मेंट, ईस्ट इंडिया फैबटेक, कैप्टिव फैशन के खिलाफ शिकायत मिली है।
शिकायतकर्ता एचपी यादव का सुशांतलोक में इलेक्ट्रिक का बिजनेस है। उन्होंने थाना सदर पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि इन सब ने उनके यहां से कम कीमत पर पांच लाख रुपये का बिजली का सामान खरीदा और इसका भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
जब उन्होंने भुगतान के संबंध में संपर्क किया तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। बाद में पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सदर में की। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन