फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If denied marriage girlfriend kidnapped nephew, sought a ransom of 5 million

शादी से इनकार किया तो प्रेमिका के भांजे को अगवा कर लिया, मांगी 5 लाख की फिरौती

Mon, 27 Feb 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
If denied marriage girlfriend kidnapped nephew, sought a ransom of 5 million
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शादी से इनकार करने पर युवक ने प्रेमिका की बहन के सात साल के बेटे को अगवा कर लिया। परिवार वालों से पांच लाख की फिरौती मांगी। शिकायत मिलने के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी समेत तीन को दबोच लिया। उनके कब्जे से बच्चा बरामद कर लिया गया है। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है।  

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्य न बताया कि सुभाष प्लेस इलाके में रहने वाली रिंकी शाह ने 25 फरवरी को सात साल के बेटे पवन के अपहरण की शिकायत दी। महिला ने बताया कि स्कूटी सवार दो युवक बच्चे को ले गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  रविवार सुबह अपहरणकर्ताओं ने महिला को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी। दोपहर तीन बजे दोबारा फोन कर जगह बताने की बात कही। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने  फोन नंबर की जांच की तो नंबर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित एक पीसीओ का निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को सबक सिखाना चाहता था

If denied marriage girlfriend kidnapped nephew, sought a ransom of 5 million
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पवन को मामा से मिलवाने की बात कहकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस को परिचित पर घटना को अंजाम देने का शक हुआ। पुलिस ने रिंकी से उसके परिवार के बारे में पूछताछ की। 

रिंकी ने बताया कि वह अपने पति से अलग रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका पति बिहार में रहता है। इसके अलावा उसने बताया कि उसकी बहन का कपिल नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लेकिन, परिवार वालों के शादी से इनकार करने पर उसकी बहन ने कपिल से रिश्ता खत्म कर लिया।   पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद शकूरपुर से कपिल और उसके दोस्त हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में पता चला कि बच्चा उनके नाबालिग सहयोगी के पास त्रिनगर में हैं। पुलिस ने उनके निशानदेही पर त्रिनगर में छापा मारकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और नाबालिग को भी पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed