फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IAS aspirant molested by frick youth in delhi

आईएएस की तैयारी कर रही छात्रा से सनकी आशिक ने की छेड़छाड़

Sun, 28 May 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 May 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
IAS aspirant molested by frick youth in delhi
Demo Pic

गोकुलपुरी इलाके में यूपीएससी (आईएएस) की तैयारी कर रही 21 वर्षीय छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। एक तरफा प्यार में सनकी आरोपी पिछले कुछ माह से युवती को कोचिंग आते-जाते परेशान कर रहा था। मंगलवार को आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए युवती के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। 

विज्ञापन


इसके अलावा युवती की स्कूटी की चाबी व मोबाइल नाले में फेंक दिया। बाद में आरोपी अपने दोस्तों के साथ युवती के घर पहुंच गया। वहां युवती के पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी सुहेल मंसूरी (23) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।   
विज्ञापन

   
पुलिस के मुताबिक सपना (23)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गोकुलपुरी इलाके में रहती है। ग्रेजुएशन करने के बाद सपना मुखर्जी नगर में एक निजी कोचिंग सेंटर से यूपीएससी की तैयारी कर रही है। सपना कोचिंग सेंटर स्कूटी से आती-जाती है। सपना का आरोप है कि उसके पड़ोस में ही रहने वाला सुहेल मंसूरी पिछले करीब ढाई माह से आते-जाते समय उसे परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जबरन उससे प्यार स्वीकार करने के लिए कहता था। लेकिन सपना हमेशा उसे मना कर दिया करती थी। आरोप है कि गत 23 मई को सपना अपने कोचिंग सेंटर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान मेन जीटी रोड, पुराने थाने के सामने आरोपी ने जबरन उसकी स्कूटी को रोक लिया।   

आरोपी ने सपना का हाथ पकड़ लिया, विरोध करने पर आरोपी उसे पीटने लगा। जैसे ही युवती ने स्कूटी चलाने की कोशिश की, आरोपी ने स्कूटी की चाबी व मोबाइल छीनकर पास में नाले में फेंक दिया। आरोपी खुद को और युवती को चाकू मारने की धमकी देने लगा। इधर युवती किसी तरह आरोपी से पीछा छुड़ाकर अपने घर पहुंची। 


आरोपी वहां भी अपने दो दोस्तों के साथ पहुंच गया। घर पहुंचकर सपना के पिता व भाई की हत्या करने की धमकी देकर प्यार स्वीकार करने की धमकी देने लगा। इधर परिवार ने जब सुहेल के परिवार से शिकायत की तो आरोप है कि उन्होंने भी उसका साथ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed