{"_id":"586e7ff44f1c1b005215afc9","slug":"i-love-u-wrote-in-a-note-and-started-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखा आई लव यू और लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट में लिखा आई लव यू और लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jan 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार इलाके में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त महिमा (16) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें माता-पिता से माफी मांगते हुए आई लव यू लिखा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। हर्ष विहार थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, महिमा परिवार के साथ गली नंबर-16 हर्ष विहार में रहती थी। इसके परिवार में पिता विजयपाल, मां और एक भाई नितिन है। वह पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं। बुधवार को घर में अकेली थी। इसी बीच उसने फांसी लगा ली। परिवार जब घर पहुंचा तो उन्हें वारदात का पता चला। दरवाजा तोड़कर महिमा को नजदीकी अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन