फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husbend cut the wife's nose

मोबाइल में अश्लील फोटो देखे, काट डाली पत्नी की नाक

Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/नूंह
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/नूंह Updated Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
सार

महिला की शिकायत पर पति व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज 

विज्ञापन
husbend cut the wife's nose
चाकू - फोटो : getty images

विस्तार

साथियों के मोबाइल में गंदी तस्वीरें देखकर एक व्यक्ति को इतना गुस्सा आया कि उसने न केवल अपनी पत्नी को जमकर पीटा बल्कि उसकी नाक भी काट दी। हालांकि ये साथियों के मोबाइल में ये गंदी तस्वीरें किसकी थी और उन्हें देखकर महिला के पति को गुस्सा क्यों आया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नूंह खंड के गांव घासेड़ा के इलियास की बेटी सजीना की बीसरु गांव में शादी हुई थी।
विज्ञापन


घटना के दिन 24 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे सजीना के पति सब्बीर को उसके साथी इस्माइल व काला न ेअपने मोबाइल पर कुछ गंदी तस्वीरें दिखाई। जिससे महिला के पति को गुस्सा आ गया और उसने घर आकर अपनी पत्नी को न सिर्फ पीटा बल्कि उसकी नाक भी काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के दस दिन बाद पीड़ित महिला ने नूंह के महिला थाने में शिकायत दी, जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सब्बीर, इस्माइल व काला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed