प्रॉपर्टी के लिए महिला ने खुद शूट कराया अश्लील वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी की लालच में आकर एक महिला और उसके पति ने ऐसा काम किया जिस सुनकर हर कोई दंग रह जाए।
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में एक कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर उससे दस करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश कर रही एक महिला को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने महिला के पास से 40 लाख रुपये बरामद भी किए हैं। दिल्ली पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी महिला का पति फरार हो गया। पुलिस ने एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है।
पति के साथ मिलकर रची साजिश
पुलिस के अनुसार प्रशांत विहार इलाके के निवासी डाक्टर जितेंद्र का राजस्थान के भरतपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज है। वह एक राष्ट्रीय पार्टी से भी जुड़े हैं।
भरतपुर में कुछ माह पहले उनकी मुलाकात मीनाक्षी (30) से हुई। जितेंद्र के कॉलेज के पड़ोस में ही मीनाक्षी ब्यूटी पार्लर चलाती है। यह पता चलने पर कि जितेंद्र के पास भरतपुर और दिल्ली में काफी जायदाद, महिला ने उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी।
पति संदीप सिंह के साथ मिलकर उसने कारोबारी को जाल में फंसाने की साजिश रची।
2 करोड़ में तय हुआ सौदा
वारदात को अंजाम देने के लिए संदीप ने अपने दोस्त मंजीत को भी साथ मिला लिया। उसके बाद मीनाक्षी ने रुपये ऐंठने के लिए जितेंद्र के साथ अपनी अश्लील वीडियो तैयार करवाई।
वीडियो तैयार होने के बाद मीनाक्षी ने जितेंद्र को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे दस करोड़ रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी।
जितेंद्र ने दस करोड़ रुपये देने में असमर्थता जताई तो आखिरकार दो करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। कारोबारी ने महिला को पांच लाख रुपये भी दे दिए।
मौका देखकर भाग निकला पति
लेकिन इसके बाद आरोपी महिला और उसके पति ने कारोबारी पर बाकी राशि देने को दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसमें एक आभूषण विक्रेता अरुण कोठारी मध्यस्था करने लगा।
रुपये देने का दबाव बढ़ने पर कारोबारी ने प्रशांत विहार थाने में महिला और उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस के अनुसार कारोबारी 40 लाख का किस्त लेकर शनिवार को जयपुर पहुंचा था और महिला को अपने ऑफिस में बुलाया।
महिला अपने पति और बिचौलिए अरुण के साथ वहां पहुंची। महिला का पति बाहर कार में इंतजार कर रहा था। जबकि महिला अरुण के साथ अंदर गई। जहां पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस के आने की भनक लगते ही महिला का पति वहां से फरार हो गया।