फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband shoots his wife

दोस्त की पिस्टल से खेल रहा था, पत्नी पर ही चल गई गोली

Tue, 28 Jan 2014 10:03 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
Husband shoots his wife
खजूरी खास में दोस्त की अवैध पिस्टल से छेड़छाड़ करते वक्त संजीव (27) से चली गोली उसकी पत्नी रेखा (24) को लग गई। घायल महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस को आरोपी के दोस्त रोहित की तलाश है। उत्तर-पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि रोहित ने संजीव को पिस्टल दी थी। रोहित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलत: इटावा निवासी रेखा डी-ब्लॉक, गली नंबर-2, मेन करावल नगर रोड पर रहती है। चार साल पहले इसकी संजीव से शादी हुई थी। संजीव किराने की दुकान चलाता है। कुछ दिनों पहले पास में रहने वाले संजीव के दोस्त रोहित ने उसे अपनी अवैध पिस्टल रखने के लिए दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे संजीव घर में पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहा था। रेखा रसोई में खाना बना रही थी। इस बीच अचानक गोली चली और रेखा के पेट में जा लगी। रेखा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed