{"_id":"59647c1331393eb1ca5224941a2a1318","slug":"husband-shooted-wife-for-live-in-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर के साथ लिव इन में रहती थी, पति ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर के साथ लिव इन में रहती थी, पति ने मारी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को छोड़ कर कार ड्राइवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला को पति ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सलारपुर गांव में नीरज भाटी के मकान में कार चालक जलालुद्दीन के साथ सीमा नाम की एक महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
यह भी पढें:लिफ्ट के बहाने चलती कार में छात्रा से रेप की कोशिश
विज्ञापन
उसने पांच साल पहले अपने पति बुलंदशहर निवासी शकील को छोड़ दिया था और सीमा सलारपुर में सब्जी बेचती थी।
सोमवार सुबह उनका पति शकील, जलालुद्दीन के कमरे पर पहुंचा और वहां मौजूद सीमा पर तमंचे से फायर कर भाग खड़ा हुआ। गोली सीमा के बाएं हाथ में लगी।
गोली चलने की सूचना पाकर थाना सेक्टर-39 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दावा किया है कि सीमा ने अभी तक पति के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन