पति के दोस्त ने घर में घुसकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के विजयनगर में बुधवार देर शाम युवक ने अपने ही दोस्त के घर घुसकर उसकी पत्नी से रेप कर दिया। वारदात के समय पीड़िता घर पर अकेली थी।
देर शाम काम से घर लौटने पर पीड़िता के पति को दोस्त की करतूत का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ एके सिंह ने बताया कि माता कालोनी निवासी बिन्नू उर्फ बीर सिंह का पीड़िता के घर काफी दिनों से आना जाना था। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है।
'अगर चिल्लाई तो बच्चे को मार दूंगा'
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। तीन बच्चों की मां पीड़िता बुधवार शाम घर पर अकेली थी, पति काम पर गया था।
इसी दौरान आरोपी बीर सिंह पीड़िता के पति से मिलने का बहाना कर घर में घुसा और उसकी पत्नी को अकेला पाकर उससे रेप कर दिया।
आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी ने उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। पति के घर आने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी दी। एसएचओ ने बताया कि आरोपी बीर सिंह को विजय नगर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।