पति समेत परिवार के पांच लोगों ने किया गैंगरेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बताने की जरूरत नहीं है कि हमारे यहां ससुराल को बेटी का दूसरा घर कहा जाता है। बल्कि हमारे देश में तो यहां तक कहते हैं कि पिता के घर से बेटी की डोली उठती है और पति के घर से अर्थी।
लेकिन रुपये भूखे कुछ वहशी ऐसे भी हैं, जिनके लिए रुपया ही सब कुछ है। हद तो तब हो जाती है जब पैसे ये भूख हैवानियत का रूप ले लेती है।
यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि अपने ही पति ने कैसे अपनी पत्नी को अपने घरवालों को सौंप देता है और खुद खड़े होकर उसकी इज्जत लुटने का तमाशा देखता है। हैवानियत की सारी हदें तो तब पर हो जाती हैं, जब वह खुद भी उस हैवानियत में शामिल हो जाता है।
पीटकर गांव के बाहर फेंक दिया
एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने पीटकर गांव के बाहर फेंक दिया। उसकी हालत गंभीर है। विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
उसने कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। युवती के अनुसार शादी के बाद ससुराल वाले युवती को दहेज के लिए परेशान करते रहे।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा, पति समेत पांच लोगों ने गैंगरेप किया और फिर गांव के बाहर फेंक दिया।
ग्रेटर नोएडा का है मामला
सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली के गांव की युवती की शादी 2010 में बल्लभगढ़ की समयपुर कॉलोनी निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
सोमवार ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और दुष्कर्म आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
युवती के ससुरालवाले फरार हैं और उनकी तलाश में हरियाणा, यूपी में छापा मारा जा रहा है। युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।