फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband pull pistol in laws house and threatened all arrested

ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी को पाने के लिए किया ऐसा ड्रामा कि बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 19 Apr 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
husband pull pistol in laws house and threatened all arrested
- फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुरी इलाके में रविवार देर रात ससुराल पहुंचकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी को जबरदस्ती अपने साथ घर ले जाना चाहता था।

विज्ञापन


महिला के परिवार वालों के विरोध करने पर आरोपी पिस्टल निकालकर सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


दरअसल, आरोपी का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा है, जिसकी वजह से महिला अपने मायके आ गयी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपी की पहचान गांव बोहर, रोहतक हरियाणा निवासी यशपाल (27) और देवेंद्र (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को पूंठकलां में झगड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल लेकर धमका रहे यशपाल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यशपाल की शादी पूंठकलां निवासी राखी से हुई थी। यशपाल आईटीआई में ठेके पर केंटीन चलाता है। कुछ दिन पहले राखी का पति से झगड़ा हो गया।

राखी के परिवार वालों ने किया विरोध

husband pull pistol in laws house and threatened all arrested

इस बात की जानकारी मिलने बाद राखी का भाई आकाश अपनी बहन के ससुराल पहुंचा और वहां से बहन को लेकर सुल्तानपुरी आ गया। रविवार देर रात यशपाल अपने दोस्त देवेंद्र के साथ ससुराल पहुंचा। वह नशे में धुत था।

वह अपनी पत्नी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। राखी के परिवार वालों ने इ़सका विरोध किया। यशपाल ने आकाश के कनपटी पर पिस्टल लगाकर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देने लगा।

किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी को पाने के लिए किया ऐसा ड्रामा कि बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed