फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband murders wife and to proove it suicide takes her dead body to hospital

हत्यारा पतिः दूसरी पत्नी को भी मौत के घाट उतार खुद लाश ले पहुंचा अस्पताल

Wed, 30 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
husband murders wife and to proove it suicide takes her dead body to hospital

नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी पार्वती (27) की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी का शव लेकर वह अस्पताल पहुंच गया और उसके फांसी लगाने की बात करने लगा लेकिन पोस्टमार्टम और पुलिस की जांच में हत्या की बात साफ हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति कपिल शर्मा (32) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो कपिल की पार्वती से यह दूसरी शादी थी। इससे पूर्व उसने अपनी पहली पत्नी की सीतापुर, यूपी में हत्या कर दी थी, जिसमें उसे सात साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पार्वती पति कपिल शर्मा के साथ तैमूर नगर इलाके में रहती थी। दोनों की वर्ष 2011 में दूसरी शादी थी। पार्वती के पहले पति की मौत हो गई थी, जबकि कपिल ने अपनी पत्नी हत्या करके सात साल सजा काट ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पत्नी की भी की थी हत्या

husband murders wife and to proove it suicide takes her dead body to hospital
क्राइम

वह दिल्ली के कपिल नर्सिंग में असिस्टेंट का काम करता था। बृहस्पतिवार को होली वाले दिन कपिल पार्वती को लेकर एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कपिल ने पुलिस को बताया कि पार्वती ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस को फांसी लगाने वाले पंखे पर धूल जमी मिली।

इधर, शनिवार को पार्वती का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें पता चला कि पार्वती के शरीर पर चोटों के निशान थे। इसके अलावा उसका गला घोंटा गया था। पुलिस ने फौरन कपिल को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्चों को लेकर उसका झगड़ा पार्वती से हुआ था। मारपीट के बाद उसने पार्वती की हत्या कर दी। आरोपी इससे पूर्व 2004 में पत्नी की हत्या कर चुका था, जिसमें उसे सात साल की सजा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed