{"_id":"589b68e04f1c1b865237a96f","slug":"husband-killed-ife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को माता आने पर पति ने लगाई फांसी, 2 फरवरी को हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को माता आने पर पति ने लगाई फांसी, 2 फरवरी को हुई थी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार में रहने वाले अनिरुद्ध ने बुधवार सुबह पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल, शादी के दूसरे दिन उसे पता लगा कि उसकी पत्नी को माता (चिकन पॉक्स) आती है, तो वह बहुत ज्यादा दुखी हो गया। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
इसमें उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर धोखा देने की बात कही है। लिखा है कि ससुराल वालों ने बताया नहीं था कि उसकी पत्नी को माता आती है। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से हमीरपुर, यूपी निवासी अनिरुद्ध (26) संगम विहार में परिवार के साथ रहता था।
वह अद्र्घचनी लाइट क्रॉसिंग के पास स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। उसकी दो फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद जब उसकी पत्नी को माता आ गई थी। इससे अनिरुद्ध दुखी हो गया। हर रोज की तरह अनिरुद्ध बुधवार को भी ड्यूटी पर पहुंचा।
विज्ञापन
सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वह पेट्रोल पंप के पीछे स्थित जंगल में पहुंचा और वहां रस्सी के जरिये पेड़ से फांसी लगा ली। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।