{"_id":"57cc44764f1c1b0b503172d2","slug":"husband-fired-in-wife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणा इलाके में शनिवार रात पारिवारिक कलह की वजह से एक युवक ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली महिला के गर्दन को छूती हुई निकल गई। घटना के बाद आरोपी ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बागवाला स्कूल के पास एक युवक ने महिला को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी महिला की पहचान नारायणा निवासी प्रतिमा (26) के रूप में हुई।
विज्ञापन
गोली उसकी गर्दन को छूती हुई निकल गई थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। प्रतिमा नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्टरी में काम करती है और घटना के समय फैक्टरी से घर जा रही थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने महिला को गोली मारकर भाग रहे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान न्यू मॉडर्न शाहदरा निवासी पवन (32) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल कट्टा बरामद कर लिया।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी प्रतिमा का पति है। दो साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, और एक साल से दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस के अनुसार पवन प्रतिमा को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए वह उसकी हत्या करने के मकसद से वहां पहुंचा था।