फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband committed suicide after being unhappy with wife

पत्नी से दुखी युवक ने की खुदकुशी, बेरोजगार होने का मारती थी ताना

Sun, 25 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband committed suicide after being unhappy with wife
सुसाइड - फोटो : demo pic

दक्षिण जिले के आरकेपुरम थाना इलाके में शनिवार सुबह पत्नी के तानों से दुखी होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि पत्नी बेरोजगार होने पर ताने मारती थी।

विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आरकेपुरम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रिंस (24) मुहम्मदपुर गांव, आरकेपुरम में पत्नी पूजा के साथ रहता था।
विज्ञापन


पूजा ब्यूटी पॉर्लर में काम करती है। शनिवार को उसके घर में रिश्तेदार आए थे और पूजा ब्यूटी पॉर्लर चली गई। प्रिंस की साली रसोई में खाना बना रही थी और वह कमरे में टीवी देख रहा था। कुछ देर बाद साली कमरे में आई तो देखा की प्रिंस ने चुन्नी से फांसी लगा रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी के फंदे से उतारकर प्रिंस को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी की घटना के बाद प्रिंस के परिवार वाले और उसके ससुराल पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed